logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

बण्डा। थाना बण्डा पुलिस ने गैर जमानती वारंटी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद शाहजहाँपुर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को ग्राम वण्डी निवासी मोहित उर्फ सन्टू (40) पुत्र सुरेश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सुबह करीब 11:45 बजे की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी-1, कोर्ट नंबर 23 में विचाराधीन मुकदमा संख्या 406/2018, सत्र परीक्षण संख्या 13/19, धारा 376डी/506 भादवि से संबंधित गैर जमानती वारंट जारी था। काफी समय से वह फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक गजराज सिंह व कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

0
0 views

Comment