logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहाँपुर में ‘लाट साहब’ जुलूस को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

शाहजहाँपुर। होली पर्व-2026 के मद्देनज़र परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरेली मंडल के मंडलायुक्त ने की।

बैठक में जुलूस मार्ग के संवेदनशील और अति-संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल, मोबाइल टीमें और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी जांच, ड्रोन निगरानी, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, एम्बुलेंस व अग्निशमन वाहन की तैनाती पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और किसी भी प्रकार की अराजकता या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपदवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

0
0 views

Comment