logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सॉल्ट्री संस्थान के मोटिवेशनल सेमिनार में हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार अमित बॉस उपस्थित रहे !

*सॉल्ट्री संस्थान के मोटिवेशनल सेमिनार में हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार अमित बॉस उपस्थित रहे !*

कृषि शिक्षा में पिछले 6 वर्षों से कार्यरत सॉलटरी संस्थान , श्रीगंगानगर में दिनांक 27 फरवरी 2026 , शुक्रवार को मोटिवेशन सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के सुप्रसिद्ध यूट्यूबर और कलाकार श्री अमित बोस नरवाना जी
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मानसरोवर साहित्य अकादमी के संस्थापक श्री मानसिंह सुथार जी
तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमान प्रवीण भटेजा जी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उपस्थित रहे
मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया सोलट्री संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा अपने संघर्ष और मेहनत के द्वारा लक्ष्य पर पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और अध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतरीन परिणाम के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया
इस दौरान संस्थान की जीव विज्ञान विशेषज्ञ जशनदीप कौर (Gold medalist)
कार्यक्रम के आयोजक उर्मिला वर्मा, उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ राजेश शर्मा सर ,पादप व्याधि विज्ञान विशेषज्ञ जसप्रीत सर, मृदा विज्ञान विशेषज्ञ अभिषेक सर और नानक सर द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में संस्थान के संस्थापक श्री अमृतपाल सर ने वर्ष 2025 में JET और CUET में SOULTREE संस्थान राजस्थान ही नहीं अपितु पूरे भारत स्तर पर बेहतरीन परिणाम के लिए संस्थान की मेहनती टीम, विषय विशेषज्ञों तथा विद्यार्थियों को श्रेय दिया , तथा अतिथियों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

5
58 views

Comment