रुद्रपुर की घटना से भाजपा वेलगाम : अलका पाल
काशीपुर : विगत दिनों रुद्रपुर क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक नमाजी के साथ अभद्रता किए जाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 7_सूत्री मांग_पत्र तहसीलदार काशीपुर को दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में तहसील परिसर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसीलदार चंदोला का घेराव कर महाराणा प्रताप चौक से हेमपुर गौशला मोड तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे को ठीक कराए जाने, होली एवं रमजान के पवित्र माह में बिजली, पानी की आपूर्ति व सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने, अतिक्रमण के नाम पर ठेला_ फुटपाथ के छोटे कामगारों का उत्पीड़न न किए जाने, नगर के अंदरूनी हिस्सों में दोपहिया वाहनों की चेकिंग के नाम पर नागरिकों को परेशान न किए जाने, निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस के नाम पर उपभोक्ताओं को जुर्माना/ नोटिस का डर ना दिखाए जाने, नैनीताल जनपद की तरह काशीपुर में भी धान की फसल की बुवाई की अनुमति प्रदान किए जाने के लिए मांग_पत्र सोपा। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर धार्मिक उन्माद फैलाकर उत्तराखंड का माहौल खराब करने की कोशिश भाजपा संगठनों के द्वारा की जा रही है, जिसको कांग्रेस सहन नहीं करेगी। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एड.हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, अरुण चौहान, एड. उमेश जोशी, सुशील भटनागर, जितेंद्र सरस्वती,आदि ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल, अरुण चौहान, इकबाल अदीब, एड.संदीप चतुर्वेदी, इंदर सिंह एड. इंद्र सेठी, डॉ. रमेश कश्यप, सुशील भटनागर, मंसूर अली मंसूरी, जफर मुन्ना, फिरोज हुसैन,पार्षद अब्दुल कादिर,रशीद फारूकी, शाह आलम, मोहम्मद आरिफ, साबिर हुसैन, संजीव शर्मा, रंजना गुप्ता, राजेश शर्मा एडवोकेट, देशबीर सिंह, डॉक्टर करण पाल, परम सिद्धू, मोहम्मद वसीम, मीणा आर्य, राकेश भगत, इलियास महागीर, जफर मुन्ना, एडवोकेट अनिल शर्मा, घनानंद शर्मा, रवि पपने, प्रदीप सक्सेना एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार बटला, एडवोकेट, महेंद्र लोहिया, गुल्लू महागीर, टीका सिंह सैनी, जमील अहमद, भगवान सिंह खालसा, एडवोकेट अक्षत मिड्ढा लाला भैया, तनुज खाती, राकेश यादव, सरीम सैफी, जितेंद्र सरस्वती आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।