logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहगंज में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, नवाचार से चमकी प्रतिभा

शाहगंज। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह ‘रज्जू भईया’ सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर शाहगंज में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदर्शनी में बच्चो ने वैज्ञानिक मॉडलों, गणितीय प्रकल्पों तथा पारंपरिक उपकरणों का प्रदर्शन कर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का परिचय दिया। विद्यालय परिसर दिनभर विज्ञानमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष अरुण पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि अजीत प्रजापति जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर तथा विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
विज्ञान प्रदर्शनी में धीरज यादव, शाश्वत सिंह एवं आयुष ने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिष्का गुप्ता ने प्राचीन उपकरण ‘रहट’ का कार्यशील मॉडल प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया। गणित प्रदर्शनी में अभय यादव एवं आर्यन यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बाल मेले में लगे विभिन्न स्टॉल विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता को दर्शा रहे थे। अभिभावकों व अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार सामग्री की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र जायसवाल ने की। इस अवसर पर सुशील सेठ, मुकेश अग्रहरि, पवन जायसवाल, मनोज पाण्डेय, सर्वेश चंद्र जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक समझ विकसित करना भी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आचार्य अरुण कुमार मिश्र, तेज बहादुर वर्मा, विनोद शास्त्री, दीपक, अनूप, संतोष तथा आचार्या बहन शिखा, श्वेता, स्वाती, प्रतिमा आदि का विशेष योगदान रहा।

0
47 views

Comment