जिला जलेवार सेवा समिति एवं वत्स आश्रम के सदस्य बेहतर कार्य कर मिसाल पेश कर रहे हैं: इं. रौशन कुमार
जिला जलेवार सेवा समिति एवं वत्स आश्रम के सदस्य बेहतर कार्य कर मिसाल पेश कर रहे हैं: इं. रौशन कुमार
मंझौल, बेगूसराय।
आज जलेवार सेवा समिति वत्स आश्रम मंझौल में महत्वपूर्ण बैठक रखा गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष इं. रौशन कुमार, कमलाकान्त सिंह, विजयशंकर सिंह ने कहा कि वत्स आश्रम के बेहतर संरचना, आमजन से जुड़ी सुख-सुविधा को लेकर सेवा समिति के मुख्य उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर संकल्पित होकर महत्वपूर्ण विचार रखे। मोहन सिंह, रामसखा सिंह, शिवशंभू सिंह, रामाज्ञा सिंह, अर्जुन सिंह ने कहा कि वत्स आश्रम क्षेत्र के लिए मूलभूत सुविधाओं से लैस होकर मुख्यधारा से जुड़े आमजन को अनुशासनपूर्वक चर्चा करते हुए बेहतर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। अशोक सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुधीर सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह गप्पू, कन्हैया कुमार, चंदन कुमार ने कहा कि जलेवार सेवा समिति आज जिला ही नहीं पूरे बिहार में बेहतर कार्य करने की दिशा में जगह-जगह बैठक कर आमजनों के सुख सुविधा को लेकर वत्स आश्रम को व्यवस्थित करने के लिए सामूहिक रूप से चर्चा करते हुए कार्य करने के लिए अग्रसर होंगे। रामनारायण सिंह, विद्यानंद सिंह, चंद्रचूड़ शर्मा ने कहा कि वत्स आश्रम से जुड़े सदस्य बेहतर कार्य करते हुए काफी आगे बढ़ रहे हैं, जिससे सदस्यों का मनोबल बढ़ा है। इस आश्रम को लेकर पूरे बिहार के वत्स समाज इसकी संरचना को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्य करने के लिए और समाज को बेहतर दिशा की ओर अग्रसर करने के लिए काम कर रहे हैं। यह काफी सराहनीय है। मौके पर रौशन सिंह, अर्जुन सिंह, रामसखा सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार सिंह गप्पू, कमलाकान्त सिंह, विजयशंकर सिंह, रामनारायण सिंह, रामशंकर सिंह, शिवशंभू सिंह, हेमन्त सिंह, चन्दन कुमार, अशोक सिंह, कन्हैया कुमार, सुधीर सिंह आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।