चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं सुनीता देवी, 4,557 मतों से जीत
धनबाद, 27 फरवरी 2026: नगर निकाय चुनाव के तहत Chirkunda Nagar Parishad के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी विजयी घोषित हुई हैं। उन्हें कुल 4,557 मत प्राप्त हुए।
अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो. जियाउल अंसारी ने उन्हें विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया।
13 प्रत्याशी थे मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। प्राप्त मत इस प्रकार हैं—
सुनीता देवी – 4,557 (विजेता)
शुक्ला राय – 3,498
बर्नाली बाउरी – 3,232
शाहिना प्रवीन – 2,643
रिंकी खान – 1,470
सुनीता सिंह – 1,111
मंजू बाउरी – 834
मीना देवी – 795
नेहा झा – 673
मंजू देवी – 600
मालती देवी – 544
प्रिया सिंह – 475
सरिता देवी – 421
मतगणना का आंकड़ा
मतगणना के दौरान कुल 22,545 मतों की गिनती की गई, जिनमें 20,853 मत वैध पाए गए, जबकि 1,692 मत अमान्य घोषित किए गए।
अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, सामान्य प्रेक्षक श्री सुरेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक श्री अरविंद कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विजय के बाद सुनीता देवी ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।