ECHS, 7 A F Hospital, Kanpur में त्रैमासिक सलाहकार समिति एवं ओपन फोरम (Armed Forces Veterans) की बैठक आयोजित
कानपुर, उत्तर प्रदेश स्थित ECHS, 7 AF Hospital में आज त्रैमासिक सलाहकार समिति (Quarterly Advisory Committee) एवं ओपन फोरम की बैठक आयोजित की गई, जिसमें Armed Forces Veterans की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर एवं सुलभ बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में AOC 7 AFH, Registrar, C Adm O, M Os, OIC ECHS कानपुर तथा ECHS के सदस्य उपस्थित रहे। ओपन फोरम में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने पूर्व बैठक में उठाए गए मुद्दों की समीक्षा की तथा उन पर हुई प्रगति की जानकारी साझा की।
बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि Kalyanpur, Kanpur में ECHS विंग खोलने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिससे Veterans एवं उनके आश्रितों को स्थानीय स्तर पर अधिक सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। इसके अतिरिक्त, 7 AFH परिसर में जन औषधि स्टोर स्थापित करने की कार्यवाही भी प्रक्रिया में है, जिससे किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
सभी प्रतिभागियों ने Armed Forces Veterans के हित में निरंतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात चाय एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
यह बैठक Veterans की चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल के रूप में देखी जा रही है।