झारखंड बोकारो स्थित बोकारो थर्मल में ओवरब्रिज का 28 फरवरी 2026 को होने वाला उद्घाटन हुआ स्थगित l
#झारखंड बोकारो स्थित बोकारो थर्मल में डीवीसी की ओर से 134 करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये स्वामी विवेकानंद सेतु ओवरब्रिज का 28 फरवरी 2026 को होने वाला उद्घाटन हुआ स्थगित?
#मुख्य महाप्रबंधक बोकारो थर्मल सुशील कुमार अरजरीया ने दिए जानकारी डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार उद्घाटन करने वाले थे l
#गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बोकारो थर्मल में डीवीसी की ओर से 134 करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये स्वामी विवेकानंद सेतु (ROB) के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और गुणवत्ता की अनदेखी व श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए l
#इस संबंध में उन्होंने डीवीसी के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार को 6 छह पन्नों का शिकायती पत्र 14 फरवरी 2026 को भेजा और एसआइटी जांच कराने की मांग करते हुए पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, ऊर्जा सचिव और डीवीसी के सीवीओ को भी भेजी गयी है l
#सांसद ने पत्र में कहा कि क्लीन चिट देने के लिए फिर से हो रहा उद्घाटन l
#इस आरओबी का उद्घाटन 26 जनवरी 2020 को तत्कालीन मुख्य अभियंता कमलेश कुमार द्वारा किया जा चुका है. निर्माण में हुए भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों को छुपाने के लिए डीवीसी के कुछ वरीय अधिकारी संवेदक कंपनी को ’क्लीन चिट’ देने की नीयत से इसका फिर से उद्घाटन 28 फरवरी को कराने की योजना बना चुके हैं. सांसद ने पत्र में कहा कि आरओबी के निर्माण में राइट्स और (सुप्रीम बीकेबी डेको ) जैसी कंपनियों ने भूमिका निभायी है l
#निर्माण में इंडियन रेलवे ब्रिज मैनुअल और सुरक्षा मानकों की खुली अवहेलना की गयी है. पुल निर्माण की डिजाइन को ही गलत ठहराया गया है निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के इपीएफ और इएसआइ भुगतान में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है l
#सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पत्र के माध्यम से आरओबी से संबंधित स्ट्रक्चरल हेल्थ मॉनिटरिंग स्कीम, मैटेरियल टेस्ट रिपोर्ट और सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट सहित 11 से अधिक बिंदुओं पर विस्तृत तकनीकी और वित्तीय दस्तावेजों की मांग की है l
Sushant Kumar Khan
Executive Member of
Anti Corruption India
Cum Executive Member of All India Media Association and Social Media Activist.