वार्ड 28 से मनोरंजन कुमार विजयी, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र
धनबाद, 27 फरवरी 2026: Dhanbad Municipal Corporation के नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 28 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। वार्ड 28 से मनोरंजन कुमार ने जीत दर्ज की है।
मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी श्री नारायण राम ने मनोरंजन कुमार को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही समर्थकों ने खुशी जताई और विजयी प्रत्याशी को बधाई दी।
मतगणना केंद्र पर पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। विजय के बाद मनोरंजन कुमार ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
नगर निकाय चुनाव के अन्य वार्डों की मतगणना भी जारी है और क्रमवार परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।