वार्ड 31 से मीनाक्षी सिंह विजयी, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र
धनबाद, 27 फरवरी 2026: Dhanbad Municipal Corporation के नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 31 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। वार्ड 31 से मीनाक्षी सिंह ने जीत दर्ज की है।
मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी श्री कुमार समरेंद्र मल्लिक ने मीनाक्षी सिंह को विधिवत विजय प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
चुनाव परिणाम की घोषणा के दौरान मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था सख्त रही। विजय के बाद मीनाक्षी सिंह ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
वार्ड 31 के परिणाम के साथ ही अन्य वार्डों की मतगणना प्रक्रिया भी जारी है।