सतलोक आश्रम बैतूल में संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में हुआ 30 जोड़ो का दहेज मुक्त विवाह, 268 यूनिट हुआ रक्तदान
संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में हुआ भव्य महा समागम, 1832 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प
सतलोक आश्रम उड़दन में हो रहा दहेज मुक्त भारत का सपना साकार, मानव समाज की सेवा के लिए लगाया गया रक्तदान शिविर
बेतूल मध्य प्रदेश 27 फरवरी शुक्रवार विश्व प्रसिद्ध जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सान्निध्य में सतलोक आश्रम उड़दन, बैतूल में महाविशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । तीन दिनों तक चलने वाले इस महाविशाल समागम में लाखों की तादाद में भक्तगण आकर भंडारा प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं समागम की शुरूआत अखंड पाठ की वाणी के साथ हुई जिसका आज दूसरा दिन था। हर वर्ष संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में विशाल समागमों का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे विश्व को भंडारे के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस बार संत गरीबदास जी महाराज जी के बोध दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 28 फरवरी तक महाविशाल समागम मनाया जा रहा है, जिसमें 3 दिवसीय महाविशाल भंडारा व संत गरीबदास जी महाराज जी की अमृतमय वाणी का अखंड पाठ आयोजित किया गया है, साथ ही अन्य कार्यक्रम जैसे रक्त दान शिविर, देहदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन 27 फरवरी को किया गया। इस बार संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में 30 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह संपन्न हुआ जो महज़ 17 मिनट में ही गुरुवाणी के माध्यम से संपन्न हुआ जिसमें किसी भी प्रकार का कोई बाहरी आडंबर देखने को नहीं मिला, वर व वधू ने साधारण कपड़े पहन रखे थे किसी भी प्रकार का कोई श्रंगार देखने को नहीं मिला, रक्तदान रूपी महादान की लाइन में सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया और बैतूल जिला चिकित्सालय की टीम को 268 यूनिट रक्तदान किया गया। इस 3 दिवसीय समागम में आश्रम की ओर से प्रेरणादाई प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का भी भक्तों ने बढ़ चढ़कर अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से संत गरीबदास जी महाराज जी के जीवन के बारे में बताया गया कि किस प्रकार 10 वर्ष की आयु में पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी उन्हें सतलोक से आकर मिले व तत्वज्ञान से परिचित करवाया, सतलोक का नजारा दिखाया और वापस धरती पर छोड़ दिया उसके बाद गरीब दास जी ने परमात्मा के ज्ञान को लोगों के बीच बताना शुरू कर दिया और एक अमर ग्रंथ साहिब की रचना की जो आज हम सभी के बीच मौजूद है।
सतलोक आश्रम बैतूल में लाखों की तादाद में श्रद्धालु भंडारा लेने के लिए पहुँच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सतलोक आश्रम बैतूल में कई राज्यों से संगत आ रही है जिसके कारण भीड़ भाड़ में किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। भंडारे में शुद्ध देशी घी से निर्मित लड्डू जलेबी, हलवा, सब्जी,पुड़ी, दाल,चावल, सलाद चौबीसों घंटे लगातार वितरित किया जा रहा है।
सेवादारों ने बताया कि पूर्ण संत के सानिध्य में आदरणीय गरीबदास जी महाराज द्वारा लिखित अमर ग्रन्थ साहिब की वाणी का श्रवण करने से मन,चित्त व आत्मा के साथ वातावरण भी शुद्ध होता है और हमारे पापो का नाश होता है। और वर्तमान में वो पूर्ण संत केवल जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी ही है जिनके सानिध्य में संत गरीब दास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य में पुरे विश्व को खुला निमंत्रण देकर महाविशाल भंडारे का आयोजन हुआ है। भंडारे में आने वाले श्रद्धालु प्रशंसा करते थक नहीं रहे कि ऐसा भंडारा जहाँ लाखों की तादाद में लोग आ रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है, यह केवल सतलोक आश्रम में ही संभव है। और ये केवल पूर्ण परमात्मा ही करवा सकते है। संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा दिए गए तत्वज्ञान से प्रभावित होकर 3861 लोगो ने निःशुल्क नामदीक्षा ग्रहण की साथ ही संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे समाज सुधार के कार्यों में योगदान देते हुए 1832 अनुयायियों द्वारा देहदान के संकल्प फॉर्म भी भरें गए।