logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खूनी पुस्ता: कब रुकेगा मौत का सिलसिला

दिल्ली के सोनिया विहार पुस्ते पर लगातार तीसरे दिन भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बार फिर आम नागरिकों की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संकरे रास्ते, अपर्याप्त लाइटिंग और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री रेखा सरकार और क्षेत्रीय विधायक कपिल मिश्रा से मांग की है कि पुस्ते को चौड़ा करने, स्पीड कंट्रोल उपाय लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इधर मंत्रीगण अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, जबकि क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

0
89 views

Comment