अंजुमन इदरीसिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० हाजी नफीस साहब और राष्ट्रीय सचिव मा० हाजी इसरार साहब को मऊ इदरीसी समाज की ओर से दिली
अंजुमन इदरीसिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० हाजी नफीस साहब और राष्ट्रीय सचिव मा० हाजी इसरार साहब को मऊ इदरीसी समाज की ओर से दिली मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं।0&."
आप दोनों ही समाज के लिए एक मिसाल हैं — बेहतरीन इंसान, नेक दिल शख्सियत और गरीबों के दिलों में राज करने वाले रहनुमा। आपका सादा जीवन, उच्च विचार और समाज सेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
आज दिल्ली, सीलपुर सुनहरी मस्जिद में हाजी इसरार साहब के आवास पर इफ्तार में शरीक होने का सौभाग्य मिला। इस मौके पर आप दोनों के हाथों से अंजुमन इदरीसिया का इस्लामी कैलेंडर प्राप्त कर सम्मानित होना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। इस दौरान अंजुमन इदरीसिया के अन्य जिम्मेदार साथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी।
इस प्यार, सम्मान और अपनापन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।
अल्लाह तआला आप दोनों को लंबी उम्र, सेहत और समाज सेवा की और ज्यादा तौफीक अता फरमाए। 🤲
आपका सेवक
अब्दुल रहमान इदरीसी
सूरजपुर, मऊ