भव्य होली मिलन समारोह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली
बरेली। डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में बरेली की 124 शहर विधानसभा क्षेत्र के सी.बी. गंज मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निर्मल रिसोर्ट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, भाईचारे और संगठनात्मक एकता का माहौल देखने को मिला। मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना ने भी कार्यकर्ताओं का स्वागत व सम्मान किया। वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुणाल कुमार मंडल मंत्री गिरीश कुमार सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां समारोह में मौजूद रहीं।
इस अवसर पर मंच से नेताओं ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी को मिल-जुलकर इस पर्व को मनाना चाहिए और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट भी की और संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी गिरीश सहित क्षेत्र के कई सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के प्रति विश्वास और समर्पण को दोहराया, जिससे पूरे सी.बी. गंज मंडल में उत्साह और विश्वास की नई लहर देखने को मिली।