कैशाम्बी के भरवारी में स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
वार्षिकोत्सव के अवसर पर भवंस मेहता महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*
*प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं एडवांस टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण से संबंधित कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को दिया मेडल और प्रमाण पत्र*
*भरवारी कौशांबी* भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में वार्षिकोत्सव के तहत दिनांक 27 फरवरी 2026 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध रंगारंग कार्यक्रम यथा एकल गायन,एकल नृत्य,समूह गायन समूह नृत्य,लघु नाटिका आदि की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक प्राध्यापक एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रथम विभागाध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो.पी.के.सिंह उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य के द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया। पुरस्कार वितरण में पूरे वर्ष में आयोजित किए गए विविध प्रतियोगिताओं यथा खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं राजभाषा हिंदी सप्ताह के आयोजन के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिताओ के विजेताओं,नारी सशक्तिकरण के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं एडवांस टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण से संबंधित कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रोफेसर पीके सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागृत होने की बात कही उन्होंने कहा कि यदि वे मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण नहीं करेंगे तो आने वाले समय में वह पीछे छूट जाएंगे ।इसलिए उन्हें परिश्रमपूर्वक मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए ताकि वह समय के साथ आगे बढ़ सके ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने इस भव्य आयोजन के लिए प्राचार्य शिक्षक गण समस्त कर्मचारियों एवं छात्र -छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का गौरवमय अतीत रहा है और मुझे लगता है कि प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय गौरवमय अतीत को पुनः प्राप्त करेगा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रबोध श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि उनका यह सतत् प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय नित नई ऊंचाइयों को छूते हुए अपने सर्वांगीण विकास की अग्रसर हो सके। उन्होंने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्राध्यापको, कर्मचारियों,और छात्र -छात्राओं के सम्मिलित प्रयास की सराहना की। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा छवि प्रजापति और मानसी मिश्रा ने किया ।अंत में आभार व्यक्त धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रोफेसर सतीश चंद्र तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो.रूबी चौधरी , प्रो.पंकज कुमार,प्रो.विमलेश सिंह यादव,प्रो उमा जायसवाल,डॉ मोहम्मद आदिल ,डॉ.नीति मिश्रा, डॉ.राहुल राय डॉ.सी.पी.श्रीवास्तव डॉ.धर्मेंद्र कुमार अग्रहरि,डॉ महेंद्र उपाध्याय,डॉ.अनुज तिवारी डॉ. दीपक कुमार,डॉ मनीष चौधरी आदित्य कुमार खेल प्रशिक्षक पंकज कुमार पाल आदि शिक्षक गण तथा समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।