logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कादरचौक पुलिस ने छेड़छाड़ के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

कादरचौक पुलिस ने छेड़छाड़ के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बदायूं/कादरचौक। उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने छेड़छाड़ के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डा0 बृजेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना कादरचौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 46/26 में धारा 65(2)/333/351(3) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी रोहित पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम कूरखेड़ा, थाना कादरचौक, जिला बदायूं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
दिनांक 27 फरवरी 2026 को थाना कादरचौक पुलिस ने वांछित अभियुक्त रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह
थाना कादरचौक पुलिस टीम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

27
872 views

Comment