logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बद्दी में सख्त ट्रैफिक चेकिंग, DSP योगराज के नेतृत्व में कई चालान बद्दी (बीबीएन): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर नकेल कसते हुए

बद्दी में सख्त ट्रैफिक चेकिंग, DSP योगराज के नेतृत्व में कई चालान
बद्दी (बीबीएन): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डीएसपी योगराज के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें पुलिस टीम ने विभिन्न चौकों और मुख्य सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर कई वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया चालकों और व्यावसायिक वाहनों की जांच पर जोर दिया।
डीएसपी योगराज ने बताया कि सड़क हादसों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि नियमित चेकिंग से क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।

16
376 views

Comment