logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूरजगढ़ क्षेत्र की 16.76 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को लेकर विधायक श्रवण कुमार ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से की मुलाकात

विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ में प्रस्तावित विभिन्न नई सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु सूरजगढ़ के विधायक श्रवण कुमार ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता की मांग एवं आवागमन की समस्या को प्रमुखता से रखते हुए इन सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
प्रस्तावित सड़कों का विवरण इस प्रकार है-
1. बलौदा से चिमा का बास तक 3.5 किमी (87 लाख रुपये)
2. निम्बास से खरेली ढाणी तक 2.5 किमी (65 लाख रुपये)
3. भूरी बास से नूहनिया तक 02 किमी (50 लाख रुपये)
4. जीवन निवास से हीरवा तक 03 किमी (75 लाख रुपये)
5. मेहराणा से सिंघाना बुहाना रोड व शर्मा जी के घर तक 03 किमी (75 लाख रुपये)
6. लोटिया से गोपालपुरा तक 02 किमी (50 लाख रुपये)
7. धींगड़िया बालाजी मंदिर से रघुबीरपुरा तक 3.5 किमी (87 लाख रुपये)
8. बुहाना से खेतपाल मंदिर तक 03 किमी (75 लाख रुपये)
9. घरड़ाना से गोठ तक 02 किमी ( 50 लाख रुपये)
10. डूमोली खुर्द बस स्टैंड से सिहोड़ियों की ढाणी (रोजड़ा बॉर्डर तक) - 6 किमी एवं डूमोली कलां से दोचाना की ढाणी - 01 किमी (10 करोड़ 62 लाख रुपये)
इन सभी सड़कों की कुल अनुमानित लागत लगभग 16.76 करोड़ रुपये है।
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लेते हुए शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

4
26 views

Comment