logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिव्यांगों की पेंशन बढ़कर हुई 1425/- प्रतिमाह दिव्यांग सेवा समिति पाली ने जताया सीएम का आभार।

दिव्यांगों की पेंशन बढ़कर हुई 1425/- प्रतिमाह दिव्यांग सेवा समिति पाली ने जताया सीएम का आभार।

जयपुर - विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिव्यांग विधवा और बुजुर्ग की पेंशन 125 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की गई। इससे राज्य के लाखों दिव्यांग विधवा और बुजुर्ग पेंशनधारकों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा की सरकार 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है।

सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन बढ़ाकर 1425/- प्रतिमाह करने पर दिव्यांग सेवा समिति पाली ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। ज्ञातव्य रहे की इस बाबत दिव्यांग सेवा समिति पाली का प्रतिनिधि मण्डल 2 फरवरी को जयपुर जाकर मुख्यमंत्री भजनलाल से मिला था तब मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया था की आपका बजट मे ध्यान रखेगे। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जनों की पेंशन बढ़ाकर यह साबित कर दिया की सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

16
812 views

Comment