अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प. सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज बने जुना अखाड़ा के जगतगुरु शंकराचार्य
अखिल भारत हिन्दू महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के निर्देश पर महाराज का जूना अखाड़ा का जगद्गुरु शंकराचार्य के पद पर अभिषेक किया गया। पद ग्रहण के बाद नया नाम स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज घोषित किया गया। अखिल भारत हिन्दू महासभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने बताया की महाराज को जगद्गुरु शंकराचार्य बनने पर राजस्थान में खुशी की लहर है और सभी पदाधिकारियो ने महाराज जी को शुभ कामनाएं प्रेषित की। बधाई देने वाले में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण राम प्रजापत, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी, विमल कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार शुरा एवं काफी पदाधिकारियो ने फोन कर शुभकामनाएं प्रेषित की महाराज को बधाई देने के लिए सभी प्रदेशों से ताता लगा हुआ है।