logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगम पुल नमो भारत स्टेशन के पास वेंडिंग ज़ोन बनाने हेतु कैंट विधायक और सीईओ कैंट बोर्ड ने किया स्थलीय निरीक्षण




मेरठ - मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल जी ने सीईओ कैंट बोर्ड एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शिवाजी संस्थान के पास प्रस्तावित वेंडिंग ज़ोन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
नमो भारत मेरठ स्टेशन पर निरंतर बढ़ रही यात्री संख्या एवं आसपास के क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए श्री अमित अग्रवाल ने सड़क किनारे संचालित ठेला एवं रेहड़ी व्यापारियों के लिए एक सुव्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य है कि व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने की सुविधा मिले तथा मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वेंडिंग ज़ोन का विकास सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं—पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं समुचित स्थान निर्धारण—को ध्यान में रखते हुए किया जाए, जिससे व्यापारियों और आमजन दोनों को सुविधा मिल सके।

श्री अमित अग्रवाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि विकास और व्यवस्था साथ-साथ आगे बढ़ें। स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन मिले, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे तथा क्षेत्रवासियों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हों—इसी उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। कैंट बोर्ड से सीईओ जाकिर हुसैन एई पीयूष गौतम व भाजपा नेता विशाल कनोजिया प्रमोद आर्टिस्ट व आशीष आसिवाल आदि उपस्थित रहे ।

56
1298 views

Comment