प्रयागराज में एक्सपोजर विजिट करवाया गया .....
*एक्सपोजर विज़िट नगर क्षेत्र सम्पन्न*
परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं संविलयन विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक अध्यनरत छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं एवं विधियों की सम्यक समझ विकसित किए जाने के उद्देश्य से "राष्ट्रीय आविष्कार अभियान" कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 27/2/2026 को खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी के अध्यक्षता में विकास खंड, नगर क्षेत्र ,प्रयागराज में एक्सपोजर विजिट करवाया गया । कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी श्री मनोज कुमार पाण्डे,बच्चे एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सर्वप्रथम नगर संसाधन केंद्र सीपीआई में शिक्षक के साथ समस्त बच्चे एकत्रित हुए, फिर खंड शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के लोगो बने टी-शर्ट और कैप दी गई साथ ही जूट के बैग में एक्सपोजर विजिट हेतु कॉपी, पेन ,खाने पीने के विभिन्न सामग्रियां, फल बच्चों को उपलब्ध कराई गई । दो अलग-अलग बस में बच्चों को बैठाया गया और ए आर पी एवं शिक्षक /शिक्षिकाओं को उनके सुरक्षा एवं देखभाल का जिम्मेदारी दी गई।
सबसे पहले बच्चों को प्लैनेटेरियम दिखाया गया वहां बच्चों को भूगोल से संबंधित बहुत सारी जानकारियां दी गई, बच्चों को ग्रह एवं नक्षत्र का ज्ञान कराया गया। पुनः बच्चों को नेशनल साइंस एकेडमी ,मंफोर्डगंज स्थित गंगा गैलरी ले जाया गया वहां बच्चों को गंगा जी के उदगम , उदभव के बारे में जानकारी दी गई, गंगा जी पृथ्वी पर किस प्रकार आई एवं कौन-कौन से राज्य से गुजरती हैं,इस विषय में विस्तार से जानकारी दी गई गंगा नदी की उपयोगिता के बारे में बच्चों ने जाना इसके साथ ही बच्चों को BOD (बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड )एवं DO (डिसोल्व ऑक्सीजन) के बारे में जानकारी दी गई एवं गंगाजी में हो रहे प्रदूषण और उन्हें स्वच्छ करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुनः बच्चों को लंच करवाया गया और फिर बच्चों को आनंद भवन स्थित संग्रहालय ले जाया गया जहां उन्हें संग्रहालय से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई, अंत में बच्चों को आनंद भवन घुमा कर वापिस नगर संसाधन केंद्र सीपीआई वापिस बस द्वारा पहुंचा दिया गया ,जहां बच्चे अपने विद्यालय के शिक्षक /शिक्षिकाओं के साथ सकुशल अपने घर लौट गए। नगर क्षेत्र में एक्सपोजर विजिट का कार्यक्रम शिक्षक/ शिक्षिकाओं में श्री मनोज कुमार पाण्डे,डॉ स्मिता श्रीवास्तव, श्रीमती दीपा कुशवाहा,श्री अंशु,श्री असद,श्री राशिद महमूद, श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव, श्रीमती मधुलिका यादव, श्रीमती शिवानी जायसवाल, श्रीमती सुधा, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती संध्या, श्रीमती बबीता कैथवास एवं श्रीमती ललिता तिवारी के सहयोग से सकुशल संपन्न कराया गया।