भयपुर में दंत चिकित्सा शिविर
512 रोगियों का किया उपचार
रामगढ़ पचवारा (लालसोट)
भयपुर गांव में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। गीता देवी डेंटल हॉस्पिटल एवं कांता सीनियर सैकंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में पंजीकरण के लिए ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान डॉ. दीपिका शर्मा एवं डॉ. रिंकू शर्मा ने 512 रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। विद्यार्थियों के दांतों की भी जांच करते हुए भी नियमित रूप से सफाई करने के बारे में जागरूक किया। सीताराम शर्मा एवं हरिनारायण मीणा ने भी शिविर को जनहित में बेहद उपयोगी बताया।