टाइटल : रमजान मुबारक में दूसरे जुमा की नमाज, अकीदतमंदों ने अकीदत के साथ अदा किया
रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल
फोटो: स्टार न्यूज़ बिहार
बिहार : नवादा।
टाइटल : रमजान मुबारक में दूसरे जुमा की नमाज, अकीदतमंदों ने अकीदत के साथ अदा किया
रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल
फोटो: स्टार न्यूज़ बिहार
बिहार : नवादा। रमजान मुबारक में दूसरे जुम्मा की नमाज 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को अकीदतमंदों व रोजेदारों ने अकीदत के साथ अदा किया। रमजान पवित्र महीने में जुमा की नमाज पढ़ना विशेष महत्व होता है । इसलिए इस दिन छोटे बड़े बुजुर्गो ने सुबह से नमाज पढ़ने की तैयारी में लग जाते हैं। शुक्रवार को हिसुआ के बड़ी मस्जिद और
छोटी मस्जिद, छोटी शेखपुरा के जामा मस्जिद, मंझवे के जामा मस्जिद, बड़ी पाली छोटी पाली,नरहट, बड़ोसर,मेसकौर जमुआंवा के मस्जिदों में दिन 1:30 बजे जुमा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से नमाज पढ़ा गया । जुमे की नमाज को लेकर बड़े छोटे बच्चों रोजेदारों और अकीदतमंदों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए बाइक, साइकिल,फोर व्हीलर और पैदल पहुंच रहे थे। रोजेदारों और अकीदतमंदों ने बताया कि मौसम का मिजाज मेहरबान है। जिसके वजह से रोजा रखना, मस्जिद जा कर नमाज पढ़ने में कोई मशक्कत करना नहीं पड़ रहा है। हाफिज मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद आफताब ने बताया कि रमजान मुबारक की चांद देखकर मस्जिद मकतब, मरकज में रात ईशा की नमाज 8:30 बजे के बाद तरावीह पढ़ना शुरू हो जाता है। रमजान में तरावीह पढ़ने का खास अहमियत है। चांद रात की पहले सुबह 4:30 से रोजेदारों सेहरी हल्का-फुल्का खाकर करीब 16 घंटे भूखे प्यासे रह कर रोजा रखा जाता है। शाम 5:30 बजे शरबत खजूर खाकर इफ्तार यानी रोजा खोला जाता है। रमजान की चांद 18 फरवरी 2026 बुधवार की शाम की दीदार हुई। लिहाजा 27 फरवरी शुक्रवार को रमजान के 9 वां दिन और 10 वीं तरावी हुई, जबकि 9वां रोजा हुआ। नमाज के बाद नवादा जिला , बिहार समेत पूरे हिंदुस्तान में अमन चैन तरक्की खुशहाली भाईचारगी की दुआ की मांग की गई। इस मौके पर अरबाज मोहम्मद साहिल मोहम्मद नूर आलम है जुनैद खान मोहम्मद साहब मोहम्मद सलीम समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।