logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Asansol Head post office और Passport Office को फिर बम से उड़ाने की धमकी


आसनसोल :- आसनसोल के मुख्य डाकघर परिसर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र कार्यालय में एक बार फिर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बार धमकी मिलने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा ई-मेल के माध्यम से कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले चार दिनों से लगातार कभी कोर्ट तो कभी डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस में इस तरह के धमकी भरे ई-मेल भेजे जा रहे हैं, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों के बीच गहरा डर व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और डाकघर व पासपोर्ट कार्यालय के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। हालांकि, तकनीकी जांच के जरिए पुलिस अब संबंधित आईपी एड्रेस या धमकी देने वाले का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। इस संवेदनशील मामले में केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। फिलहाल, ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

4
274 views

Comment