logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Howrah के प्रमोटर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, क्यों गई सौफिक खान की जान ?


हावड़ा :- पिलखाना में प्रमोटर सौफिक खान की सनसनीखेज हत्या के पीछे पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही हैं कि इस खूनी संघर्ष की जड़ में कपड़ों के कारोबार का एक मामूली विवाद था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर यह बात सामने आ रही हैं कि एक बाहरी व्यापारी ने स्थानीय कारोबारी परवेज को 50 हजार रुपये की कुर्तियों का ऑनलाइन ऑर्डर दिया था, लेकिन उसे कथित तौर पर फटी हुई कुर्तियां भेज दी गईं। इस विवाद को सुलझाने के लिए व्यापारी ने मुख्य आरोपी हारून खान से मदद मांगी। जब हारून ने परवेज पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया, तो परवेज ने सौफिक खान का सहारा लिया। दो गुटों के बीच शुरू हुई यह तकरार बुधवार को शूटआउट में बदल गई। बताया जा रहा है कि सौफिक के हस्तक्षेप से हारून नाराज था। सूत्रों के अनुसार, सौफिक और हारून कभी गहरे दोस्त थे, लेकिन जेल जाने के बाद उनके बीच दुश्मनी शुरू हो गई। राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, हालांकि मंत्री अरूप राय ने आरोपियों का तृणमूल से किसी भी संबंध से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी हारून अब भी फरार है।

7
333 views

Comment