logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतिम Voter List के प्रकाशन से पहले DM ने की सर्वदलीय बैठक


आसनसोल :- शनिवार, 28 फरवरी को राज्य में होने वाले अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान के जिला मजिस्ट्रेट (DM) एस. पोन्नाबलम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तृणमूल प्रतिनिधि आकाश मुखर्जी ने चिंता जताते हुए कहा कि जिले में 1,37,539 नाम वर्तमान में 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (तार्किक विसंगति) के तहत विचाराधीन हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक भी वैध मतदाता का नाम काटा गया, तो टीएमसी तीव्र आंदोलन करेगी। दूसरी ओर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची तीन चरणों में आएगी। उन्होंने कहा कि जिनका नाम कटेगा, वे फॉर्म 6 भरकर पुनः आवेदन कर सकते हैं। भाजपा प्रतिनिधि प्रशांत चक्रवर्ती ने मतदाताओं से किसी के उकसावे में न आने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा किसी भी वैध मतदाता का नाम कटने नहीं देगी और विसंगति वाले नामों की जांच के बाद उन्हें सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

0
0 views

Comment