logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आसनसोल से 18 किलो गांजा के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार


आसनसोल :- नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आसनसोल में पुलिस और नारकोटिक्स विभाग को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आसनसोल उत्तर थाना, जहांगीरी मोहल्ला पुलिस फांड़ी और नारकोटिक्स विभाग द्वारा चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास स्थित मैदान से तीन महिलाओं को 18 किलो गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी सौमेन बनर्जी और जहांगीरी मोहल्ला पुलिस फांड़ी प्रभारी उज्ज्वल साहा ने दल-बल के साथ किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई ये महिलाएं ट्रेन के जरिए जमशेदपुर से आसनसोल पहुंची थीं। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 18 किलो बताया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है और यह खेप शहर में किसे सप्लाई की जानी थी।

3
377 views

Comment