logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

7.30 बजे की बड़ी खबरें........

शाम 4 ...........

➡लखनऊ: बुजुर्ग किसान से करीब 6 लाख रुपये की ठगी, शातिर ठग ने खुद को अधिकारी बताकर की ठगी, जमीन दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपए ठगे, चंदाकोडर गांव का निवासी है ठग राजेश रावत, शक होने पर पोते ने मोबाइल नंबर की जांच की, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पीड़ित ने बीकेटी पुलिस से लिखित शिकायत की

➡बलरामपुर: बलरामपुर जिले में मनाया गया प्रोटीन दिवस, प्रोटीन दिवस के मौके पर विकास भवन में कार्यक्रम, अधिकारियों और कर्मचारियों का 1 दिवसीय प्रशिक्षण, कूट-कूट उद्योग से जुड़े उद्योगपति भी हुए शामिल, कूट-कूट विकास समिति के पूर्वांचल प्रभारी रहे मौजूद

➡अमेठी
हिस्ट्रीशीटर शतिर अभियुक्त गिरफ्तार
वाहन चेकिंग के दौरान हुआ गिरफ्तार
25 ग्राम स्मैक किया भी हुई बरामद
2 जिलों के कई थानों में 9 केस हैं दर्ज
मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

➡बलिया: इनामिया अपराधी ने किया आत्मसमर्पण, अजीत चौबे ने ACJM न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, अजीत चौबे पर था एक लाख का इनाम, एनकाउंटर के डर से किया आत्मसमर्पण, आरोपी को डर,पुलिस कर सकती है एनकाउंटर, पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी है अजीत चौबे

➡कौशांबी: दंपति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, लूट के जेवर, कैश और बाइक बरामद, चरवा सीरियांवा चौराहा के पास की घटना

➡संभल: शांतिपूर्ण रूप से हुई जुमा की नमाज, जुमा नमाज अदा कर निकले रोजेदार, चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स थी तैनात, शाही जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, कुछ देर में शुरू होगा रंग एकादशी का जुलूस

➡बहराइच: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन, अखिल भारतीय यादव महासंघ के लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, अखिल भारतीय महासंघ के लोगों ने किया प्रदर्शन

➡आगरा: होली को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट मोड में, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई पुलिस तैनाती, फ्लैग मार्च कर दिया जा रहा शांति का संदेश, थानों में लगातार हो रही पीस कमेटी की बैठकें, पुलिस ग्राउंड पर की गई विशेष मॉकड्रिल

➡दिल्ली: केजरीवाल को फंसाने के चक्कर में खुद फंस गई CBI, राउज एवेन्यू कोर्ट ने जांच प्रक्रिया पर फटकार लगाई, जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, शराब घोटाला मामले में कोर्ट से बड़ा फैसला आया, मामले में मजबूत,ठोस सबूत पेश नहीं किए- कोर्ट, कोर्ट ने टिप्पणी की- जबकि गंभीर आरोप लगाए थे, कोर्ट ने जांच में संभावित लापरवाही को गंभीर माना

➡संभल: सर्राफा व्यापारी की दुकान पर छापा, दुकान पर हरियाणा पुलिस की छापेमारी, छापेमारी के विरोध में व्यापारी धरने पर बैठे, बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू किया, बहजोई कोतवाली क्षेत्र के कस्बा का मामला

➡फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में 24 घंटे में 3 हत्या, डीआईजी कानपुर जोन हरीश चन्दर पहुंचे, कल दंपति के डबल मडर से मचा था हड़कंप, हत्या कर अज्ञात महिला का फेंका गया शव, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला

➡प्रतापगढ़: डीजे बंद होने पर जमकर मारपीट, बाराती और घराती में जमकर मारपीट, द्वारपूजा के दौरान डीजे बंद होने से विवाद, घरातियों ने डीजे संचालक,बरातियों को पीटा, दिलीपपुर थाना के स्थानीय बाजार का वीडियो

➡सहारनपुर: सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, तेज रफ्तार ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक मजदूर की मौत, 9 घायल, स्टेयरिंग फेल होने से बड़ा सड़क हादसा, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने घायलों को निकाला बाहर, घायलों को गया जिला अस्पताल पहुंचाया, रायबरेली निवासी मजदूर मृत घोषित, सरसावा के गांव सोराना में बड़ा हादसा

➡गाजियाबाद: सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला, मुसलमानों के खिलाफ बोलने वाले पर हमला, दो अज्ञात लोगों ने चाकू से काटी गर्दन, हमलावर हेलमेट पहनकर घर में घुसे, घायल सलीम को अस्पताल में कराया भर्ती, लोनी थाना क्षेत्र का मामला

➡जालौन: यमुना नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, कुठौंद थाना क्षेत्र की घटना

➡अलीगढ़: मुख्य चुनाव आयुक्त रणदीप रिणवा की प्रेस वार्ता, SIR को लेकर सरकारी कार्य से कराया अवगत, अच्छा कार्य करने वाले BLO हुए सम्मानित, सभी पार्टियों के पदाधिकारी के साथ की वार्ता, ‘यूपी SIR काम में देश में उच्च स्थान पर’

➡हापुड़: महिला डॉक्टर से ससुराल पक्ष की हैवानियत, डॉ. से दहेज लोभी ससुराल पक्ष की हैवानियत, डेढ़ करोड़ करोड़ खर्च करने के बाद प्रताड़ना दी, दहेज में दिल्ली में अतिरिक्त फ्लैट की मांग, दहेज के लिए महिला डॉक्टर में जमकर मारपीट, महिला को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी, दहेज में फ्लैट नहीं मिलने पर मारपीट की, गर्भवती महिला पर प्रताड़ना की हदें पार, महिला के बेटी पैदा होने पर ससुराल पक्ष नाराज, महिला को अस्पताल में छोड़कर ससुराल वाले फरार, पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप, पति वीरेंद्र सहित 12 नामजद पर किया मुकदमा, थाना बाबूगढ़ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

30
672 views

Comment