शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................
➡लखनऊ- 5 लाख का इनामी राशिद नसीम दुबई में अरेस्ट, चेक बाउंस केस में दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीजा एक्सपायर होने पर UAE में हुई थी अवैध एंट्री, यूपी EOW और ED ने मांगा प्रत्यर्पण, शिकंजा कसा, जेल से रिहाई के बाद प्रत्यर्पण-डिपोर्टेशन की प्रक्रिया, शाइन सिटी पर 554 मुकदमे, हजारों करोड़ की ठगी, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग FEO एक्ट में कार्रवाई तेज की
➡लखनऊ- यूपी में ईंट भट्ठा नियमावली 2026 में संशोधन, मंत्री अरुण सक्सेना ने की प्रेस वार्ता, ईंट भट्ठा उद्योग के हित में ऐतिहासिक फैसला, भट्ठे से भट्ठे की दूरी 800 मीटर से 1 किमी, 2012 से पहले के करीब 4000 भट्ठे अब वैध होंगे, संशोधन से 30-40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 2012 नियमावली में पहली बार संशोधन किया गया
➡लखनऊ- राजधानी में मनाई जाएगी चांदी वाली होली, होली पर सर्राफा बाजारों में जबरदस्त रौनक, सर्राफा बाजार में चांदी की पिचकारी बनी आकर्षण, चांदी की बाल्टी और गुलाल सेट की बढ़ी मांग, ग्राहकों में चांदी की मिठाइयों को लेकर खास उत्साह, लड्डू गोपाल की चांदी की प्रतिमाएं भी खूब बिक रहीं, उपहार स्वरूप चांदी के सामान देने का बढ़ा चलन, होली को खास बनाने के लिए लोग कर रहे खास खरीदारी, सर्राफा व्यापारियों के चेहरे खिले, बिक्री में उछाल, चांदी की पिचकारी से रंग खेलने की तैयारी
➡अमेठी- हिस्ट्रीशीटर शतिर अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान हुआ गिरफ्तार, 25 ग्राम स्मैक किया भी हुई बरामद, 2 जिलों के कई थानों में 9 केस हैं दर्ज, मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
➡रायबरेली- बोर्ड बैठक के दौरान जमकर हंगामा, एक वर्ष बाद बोर्ड बैठक का आयोजन, MLA अदिति सिंह बोर्ड बैठक में रही मौजूद, बैठक में ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव मौजूद, जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर नोकझोंक, राही ब्लाक प्रमुख ने लगाया गंभीर आरोप, बीडीओ गौरी राठौर पर लगाया आरोप, राही ब्लाक के सभागार में बैठक
➡मैनपुरी- किसानों से अवैध गुंडा टैक्स की डिमांड, दबंग कर रहे अवैध गुंडा टैक्स की मांग, आलू की खुदाई के दौरान हो रही डिमांड, जान से मारने की धमकी दे रहे दबंग, किसानों ने पुलिस से लगाई न्याय गुहार, वसूली न देने पर मारपीट का भी आरोप, दबंगों की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, किशनी थाना क्षेत्र के बसैत गांव का मामला
➡सीतापुर- श्रद्धा, भक्ति,आस्था के संगम में पहुंचे अनुयाई, गरीबदास के 300वें बोध दिवस पर 20 जोड़ों की शादी, बोध दिवस पर 20 जोड़ों का हुआ दहेज रहित विवाह, अनुयाईयों ने बड़ी संख्या में किया स्वेच्छिक रक्तदान, 9 मंडलों से बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच रहे अनुयाई, जरूरतमंदों को अन्नपूर्णा मुहिम के तहत दी मदद, रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा, मकान की मदद, महोली के चड़रा गांव में सतलोक आश्रम में आयोजन
➡मैनपुरी- परिवहन विभाग, ट्रैफ़िक पुलिस का अभियान, संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान से हड़कंप, परिवहन विभाग ने 210 वाहनों के किए चालान, 210 वाहनों पर 4 लाख रुपए का किया जुर्माना, ओवरलोड वाहनों पर भी की गई कार्रवाई, शहर कोतवाली क्षेत्र में चला चेकिंग अभियान
➡इटावा- लोन के नाम पर 4 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने शत-प्रतिशत रकम कराई वापस, यूपीआई के जरिए निकाले गए थे रुपये, थाना साइबर क्राइम की त्वरित कार्रवाई, एसएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस टीम का किया धन्यवाद, साइबर ठगों पर पुलिस का सख्त प्रहार
➡कानपुर देहात- डेरापुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी, दिनदहाड़े शातिर चोर ने बाइक की चोरी की, बाइक का लॉक तोड़कर चोर की चोरी, घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद
➡मुजफ्फरनगर- बूथ लूटने के केस में रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी बरी, 2005 चुनाव में बूथ लूटने, जानलेवा हमले का था मामला, 21 साल बाद कोर्ट ने गुण दोष के आधार पर किया बरी, पुलिस ने थाना मंसूरपुर में कराया था 6 लोगों पर मुकदमा, मुकदमे की सुनवाई के दौरान 2 अभियुक्तों की हो चुकी मौत, मामले में रालोद जिलाध्यक्ष समेत चार लोग हुए बरी, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में बूथ पर हुआ था विवाद
➡मथुरा- श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चल रही होली, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, राधा कृष्ण की लीलाओं का ले रहे आनंद, केशव वाटिका में चल रहा होली का उत्सव
➡दिल्ली- नव नियुक्त NSUI अध्यक्ष कल पदभार संभालेंगे, रायसीना रोड स्थित दफ्तर में कल होगा कार्यक्रम, विनोद जाखड़ NSUI अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे, कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
➡गोरखपुर- दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला, विवाद में अधिवक्ता की गई हत्या, पीट-पीटकर की गई अधिवक्ता की हत्या, मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज, 5 नामजद के खिलाफ केस दर्ज हुआ, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, बांसगांव थाना इलाके का मामला
➡कानपुर देहात- निजी स्कूल वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी, बिना फिटनेस, बिना परमिट के चल रहे वाहन, मानक विहीन स्कूली वाहन भर रहे फर्राटा, 12 से ज्यादा बच्चों को भर कर दौड़ रहे वैन, मंगलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वाहन
➡पीलीभीत- आबकारी निरीक्षक की कच्ची शराब पर कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची शराब, 400 लीटर लहन बरामद, छापेमारी के बाद आरोपी घरों से कूदकर भागे, गांव में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान, थाना माधो टांडा क्षेत्र में छापेमारी
➡सीतापुर- वर्षों से बंद पड़ी शहर की प्लाईवुड फैक्ट्री, कानपुर के 3 लोगों ने पेश किया मालिकाना हक, तीन लोगों ने पेश किया मालिकाना हक, ज़मीन को राज्य सरकार में निहित करने की नोटिस, जिला प्रशासन ने जारी की थी नोटिस, 11 फरवरी को जारी हुआ था नोटिस, आबिद ज़फर, आदिल ने पेश किया दावा, सीमा ज़फरुल्ला ने भी पेश किया दावा, दावा कर्ताओं के वकील ने रखे साक्ष्य, शहर के बिजवार में है प्लाईवुड फैक्ट्री
➡हापुड़- बाइक सवार युवक की खुलेआम गुंडई, स्कूल से लौट रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी, छात्राओं के साथ बाइक सवार युवकों ने अभद्रता की, छात्राओं ने वीडियो बनाकर वायरल किया, हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला
➡हाथरस- अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर, 44 मामलों में जब्त शराब की गई नष्ट, 648 लीटर अवैध शराब की गई नष्ट, न्यायालय के आदेश पर की गई नष्ट, थाना सिकंदराराऊ परिसर का मामला
➡प्रतापगढ़- सहायक आयुक्त खाद्य निर्देशन में छापेमारी, निर्मल ग्रुप के 310 लीटर सरसों का तेल सीज, अयोग्य डेयरी में 25 किलो खोया नष्ट कराया, कुंडा में 30 किलो दूषित खोया मिला, रामगंज शुक्ला डेयरी में 15 किलो दूषित खोया, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दो को नोटिस, नमूने को संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया