त्योहारों को लेकर बृजमनगंज में फ्लैग मार्च: शांति और सुरक्षा व्यवस्था का संदेश
बृजमनगंज, महाराजगंज:
होली एवं रमजान पर्व त्योहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरेंदा महोदय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह द्वारा कस्बा बृजमनगंज में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने कस्बे में गश्त की और लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
फ्लैग मार्च में फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह और पुलिस के जवान शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।