logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कर्नल तेजेंद्र पाल की खुली चेतावनी: अप्रत्याशित ग्रह कर वृद्धि वापस नहीं हुई तो, जनप्रतिनिधि का होगा आखिरी कार्यकाल

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में कोंफडरेशन ऑफ़ आर डब्लू ए उत्तर प्रदेश ( कोरवा यू पी) की तरफ से एक प्रेस कोंफ्रेंस आयोजित की गई | जिसमे कहा गया की अप्रत्याशित ग्रह कर वृद्धि वापस नहीं हुई तो आज के जनप्रतिनिधि अच्छे से समझ लें की ये उनका आखिरी कार्यकाल होगा।

उच्च न्यायालय के आदेश में याचिका खारिज की गई है जिसके लिए हम सर्वोच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर रहे हैं ।

कोरवा-यूपी के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की गाज़ियाबाद के सभासद , विधायक, सांसद, मेयर और मंत्री जिन्हें हमने उनकी अपेक्षा से अधिक सहयोग दिया था अच्छे से समझ लें कि यदि अप्रत्याशित गृह कर की वापसी नहीं हुई तो ये उनका आखरी कार्यकाल होगा ।

लाइन पार आर डब्लू फेडरेशन के अध्यक्ष डा. आर के आर्या ने कहा की नगर आयुक्त को गाज़ियाबाद से तुरंत स्थान्तरित करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा जायेगा । जनता के प्रति इतना असंवेदनशील जिलाधिकारी और नगर आयुक्त गाजियाबाद में कभी नहीं रहे ।

शालीमार गार्डन के कोरवा-यूपी के संगठन महासचिव जय दीक्षित ने कहा की माननीय सभासदों से अनुरोध किया जाएगा की वो गाज़ियाबाद की मेयर श्रीमती सुनीता दयाल के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाये।

वसुंधरा से कोरवा – यूपी के महासचिव प्रशासनिक कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि गाज़ियाबाद के नागरिको से हर छोटे बड़े स्तर पर संपर्क किया जायेगा और उन्हें बताया जाएगा की गृह कर में अप्रत्याशित वृद्धि पूर्णत: गलत है।

कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डा. पवन कौशिक ने कहा की नगर निगम बढे हुए हाउस टैक्स को निर्माण कार्यो के लिए लिया जा रहा है। निर्माण कराना नगर निगम का काम ही नहीं है। नगर निगम का काम है कूड़े का निस्तारण और शुद्ध पानी की उपलब्धता। आखिर नगर निगम रख रखाव के काम को छोड़कर निर्माण का काम क्यों करना चाहता है ? इसे समझने में कोई रोकेट साइंस नहीं है |

कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डा पवन कौशिक और महासचिव संगठन जय दीक्षित को जिम्मेदारी दी गई है की वो जल्दी से जल्दी गृह कर वृद्धि के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में PIL दाखिल करवाएं |
इस अवसर पर राजेन्द्र नगर से सुभाष शर्मा , सरदार गुरमेल सिंह सिद्धू , वैशाली से चन्द्र शेखर, एम एल वर्मा, राज नगर एक्सटेंशन से राज कुमार त्यागी ने एक आवाज में कहा की आज से तब तक जब तक ग्रह कर वृद्धि के आदेश वापस नहीं लिए जाते, प्रति दिन किसी न किसी तरह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कोरवा-यूपी की पदाधिकारी एडवोकेट अंशु त्यागी , डा. मधु सिंह , मंजू शर्मा, मंजू घई, सोनाली, मोनिका गोयल ने कहा की बेइन्तहा बढे हुए गृह कर का सीधा असर रसोई पर पड़ता है इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में इस अन्याय के प्रति आवाज उठाएंगी।

सिटी जोन से आर के गोयल और ट्रांसहिंडन एरिया से गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने कहा की जब गाज़ियाबाद के सारे जनप्रतिनिधियों ने जून 2025 में नगर निगम के सदन की बैठक में गृह कर की वृद्धि का विरोध किया तो फिर उसे निरस्त ना करना जनता का अपमान है जो हमें किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

27
803 views

Comment