logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में FPO को 3 करोड़ की सहायता

राज्य के 28 किसान उत्पादक
संगठनों (FPO) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत करीब 3 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बिरसा कृषि विश्वविद्यालय सभागार में कार्यशाला के रूप में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. उन्होंने कहा कि आधुनिक खेती अपनाकर और सरकारी योजनाओं से जुड़कर ही किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है. FPO को किसानों का नेतृत्व करते हुए नई तकनीक और सही फसल चयन में मार्गदर्शन देना होगा.

1
0 views

Comment