logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खौड़ में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

जवाली.खौड़ ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को पीएलवी अधिकार मित्र तोलाराम खौड़ द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। जिसमें विधिक की विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा हेल्पलाइन नंबर, बाल विवाह रोकथाम तथा बाल विवाह रोकथाम की शपथ, सशक्त नारी सशक्त समाज, साइबर फ्रोड, महिला हेल्प लाइन नबर, पालना ग्रह आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।
मौके पर प्रशासक दुर्गा दाधीच, ग्राम विकास अधिकारी महावीरसिंह, समाजसेवी अरविंद गोयल,कनिष्ठ सहायक अशोक मेंशन, नरेगा नेट दुर्गेशसिंह, नरपतसिंह, अधिकार मित्र तोलाराम खौड़, अर्जुनदास समेत नरेगा श्रमिक मौजूद रहे।

0
124 views

Comment