logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली, रमजान व रामनवमी को लेकर शांति होली, रमजान व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, नशा प्रवृत्ति पर जताई चिंता

होली, रमजान व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, नशा प्रवृत्ति पर जताई चिंता
शाहपुर पटोरी।

होली, रमजान एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थानाध्यक्ष अनिल कुमार के संयोजन में हुई, जिसमें डीएसपी बी.के. मेधावी उपस्थित रहे। अध्यक्षता एसडीओ विकास कुमार पांडे ने की।

बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में बढ़ती नशा प्रवृत्ति, विशेषकर युवाओं में “सूखा नशा” (कोटा) के बढ़ते चलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की गई।

एसडीओ ने कहा कि पर्वों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अस्पताल, अग्निशमन दल एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएसपी ने लहरिया कट चलाने वाले बाइकर्स पर विशेष नजर रखने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेशों से बचने की अपील की।

बैठक में बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ अभिषेक कुमार, राम भवन चौधरी, रामचंद्र चौधरी, डॉ. अशरफ इमाम, राजीव कुमार मिश्रा, नवीता कुमारी, रेखा देवी, संजय राम, प्रभाष चंद्र राय, विजयकांत राय, अनिता राय, हरिवंश राय, सतीश कुमार सिंह, संतोष कुमार चौधरी एवं सुबोध कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

3
223 views

Comment