विभाग प्रभारी डॉ रमेश त्रिपाठी जी के द्वारा पीजी फोरम के तहत प्रतियोगिता कराई गई
बरेली। बरेली कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में पीजी फोरम के तत्वावधान में गुरुवार को आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रभारी डॉ. रमेश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पीजी फोरम की उपयोगिता बताते हुए आशु भाषण की कला और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद पीजी फोरम की निदेशिका डॉ. चेतना तिवारी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा समझाई और प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों की पर्चियां दीं।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को दिए गए विषय पर कुछ समय विचार करने के बाद अपने विचार व्यक्त करने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों संजीव शर्मा शरद दुबे प्रखुल सक्सेना ने समसामयिक और सामाजिक विषयों पर तीन मिनट के भीतर अपने विचार प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में कैलाश, शरद, दुबे रिशु कश्यप, रोचक अग्निहोत्री, आशु, प्रखुल सक्सेना, बृजेश तिवारी, अमृता सिंह, प्रभाकर, हर्षित पाठक, अमित कुमार, आदर्श कुमार, कुबेर सुमन, मोहम्मद बाबर, शाहिद और अतुल कुमार मौर्य सहित कई विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल डॉक्टर रमेश त्रिपाठी चेतन जी के द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।