logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

1 लाख का इनामी RJD नेता देवा गुप्ता गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई..

पटना। बिहार एसटीएफ ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े नेता देवा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-301 से की गई।
एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अपार्टमेंट में छापेमारी की और मौके से देवा गुप्ता को दबोच लिया। वह मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं और वर्ष 2025 में RJD ने उन्हें मोतिहारी सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, देवा गुप्ता पर हत्या, रंगदारी, लूट और जमीन कब्जा जैसे गंभीर आरोपों सहित कुल 28 से अधिक मामले दर्ज हैं।
वर्ष 2022 में एक व्यापारी की हत्या का आरोप
वर्ष 2018 में जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या का आरोप
दो मामलों में लंबे समय से फरार
मोतिहारी पुलिस द्वारा तैयार की गई TOP-100 अपराधियों की सूची में देवा गुप्ता का नाम पहले स्थान पर था। इस सूची में शराब माफिया, भू-माफिया और अन्य संगीन मामलों के आरोपी शामिल थे। एसपी ने उसके खिलाफ 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और 10 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण का निर्देश दिया था।
हाईकोर्ट से मिली थी राहत
करीब दो महीने पहले पटना हाईकोर्ट ने देवा गुप्ता को अंतरिम राहत दी थी। अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक पुलिस को सख्त या दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया था। इसी आदेश के बाद पुलिस की कार्रवाई पर अस्थायी विराम लग गया था।
हालांकि, अब एसटीएफ की कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
देवा गुप्ता की गिरफ्तारी को बिहार में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

0
0 views

Comment