logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान मेला “रंगीलो 2026” हेतु शैक्षणिक भ्रमण के लिए महाविद्यालय से बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

नायला(जयपुर) श्री विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नायला, जयपुर में स्थित श्री विनायक कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के छात्र - छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण वर्ष 2026 में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर, जयपुर में आयोजित किसान मेला “रंगीलो 2026” में सहभागिता हेतु महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. मंजू मीणा व श्रीमति कल्याणी देवी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करके शैक्षणिक भ्रमण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक दौरों से विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवाचारों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार, सहायक आचार्य डॉ. मुकेश कुमार बैरवा, राजेश चौधरी तथा हरिओम शर्मा सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार किसान मेला “रंगीलो 2026” विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों, नवीन अनुसंधान उपलब्धियों एवं किसानों के व्यावहारिक अनुभवों से रूबरू होने का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर का मंच है। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण कृषि शिक्षा को व्यवहारिक आधार प्रदान करने के साथ-साथ भावी कृषि वैज्ञानिकों एवं उद्यमियों के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।

13
624 views

Comment