दिल्ली के द्वारका में एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचने वाला दंपति गिरफ्तार
नयी दिल्ली: 27 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचकर ठगी करने के आरोप में एक दंपति को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान द्वारका सेक्टर-9 निवासी नरेश कुमार सीकरी (57) और उसकी पत्नी शारदा सीकरी के तौर पर हुई है।