सीबीआई ने केजरीवाल को आरोपमुक्त करने संबंधी आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी
नयी दिल्ली: 27 फरवरी (भाषा) सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को शराब नीति मामले में आरोपमुक्त करने के विशेष अदालत के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि संघीय एजेंसी ने कई ऐसे बिंदुओं को उठाया है जिन्हें विशेष अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के स्तर पर नजरअंदाज किया गया और उन पर विचार नहीं किया गया।