राजेश पायलट किसान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
जिला कलेक्टर डीग को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
*डीग* । जिला मुख्यालय डीग में किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिलानें और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग को लेकर राजेश पायलट किसान संगठन ने कड़ा रूक अपनाया है संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन दिया स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने पर जोर दिया ज्ञापन में मुख्य रूप से केन्द्र सरकार से यह सिफारिशें करने की माँग की गई है की राजस्थान के किसानों की समस्त फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार C2+50%फार्मूले के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)की कानूनी गारंटी प्रदान की जाए राजेश पायलट किसान संगठन जिलाध्यक्ष डीग प्रताप सिंह नौगावां का कहना है कि बर्ष2014 से पूर्व किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया था जो आज भी अधूरा है विचौलियों के शौषण से मुक्ती की माँग संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि एमएसपी की कानूनी गारंटी न होने के कारण किसान खुले बाजार में विचौलियों के हाथों शौषण का शिकार हो रहे हैं लागत बढ़ने और फसलों के लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे है एमएसपी पर कानून बनने से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विधि विभाग अशोक शर्मा,भगवान सिंह कोली,सुबान खान,मोहनश्याम गुर्जर सुनील सैनी गोपी गुर्जर अंकित कोली गोरधन सिंह पिन्टू गुर्जर आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।