logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त तत्वाधान में 56 विभागों के कर्मचारियों ने रैली में हुए शामिल होकर सोंपा ज्ञापन।

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आवाह्न पर भारतीय मजदूर संघ जिला भोपाल एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में कर्मचारियों ने रैली निकालकर कलेक्टर को जितेंद्र शाक्य मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल, हीरा लाल रनवे जिला अध्यक्ष एवं रघुराज दांगी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला भोपाल द्वारा ज्ञापन सौंपा।

: मजदूरों और कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा



ज्ञापन में केंद्र के समान महंगाई भत्ता, नवीन शिक्षक संवर्ग की प्रथम नियुक्ति दिनांक से गणना, नव नियुक्त कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि नियमों में संशोधन कर 70,80, 90 प्रतिशत की व्यवस्था समाप्त, अनुकंपा नियुक्ति, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति एवं स्वास्थ विभाग आयुष विभाग सहित 56 विभागों के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सूचीबद्ध किया गया।

मजदूरों और कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।



जिला स्तरीय ज्ञापन अभियान में कुलदीप सिंह गुर्जर प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश, हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष अनिल एडमिन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जितेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, राजकुमार चंदेल प्रदेश संगठन मंत्री, कृष्ण वल्लभ मेवाड़ा प्रदेश कोषाध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष, हेमंत अजानिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अम्बर चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संदीप जैन (आयुष) संभाग उपाध्यक्ष, विजय रैकवार संभाग सचिव, शिवकुमार शर्मा प्रदेश संयोजक आयुष, मयूर उपाध्याय प्रदेश सह संयोजक लिपिक, अमोद तिवारी प्रदेश संयोजक वन विभाग, इमरान खान प्रदेश संयोजक लोक निर्माण विभाग, गगन श्रीवास्तव विभागीय अध्यक्ष खुशीलाल महाविद्यालय, मोहित गुप्ता अध्यक्ष जिला विभागीय समिति आयुष, एम एस बारस्कर सचिव जिला विभागीय समिति आयुष, सुधीर नेमा विभागीय अध्यक्ष वन विभाग, सुनील शर्मा जिला उपाध्यक्ष, मनोज रैकवार जिला रमेश Chirad जिला संगठन मंत्री दयाराम सोलंकी तकनीकी विभागीय अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में श्रमिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ज्ञापन अभियान के अंत में शिवेंद्र चौहान जिला सचिव मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी जिला भोपाल ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

11
499 views

Comment