logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थानागाजी। होली मिलन व रक्तदान कार्यक्रम रविवार को, युवा लेंगे बढ़ चढ़कर हिस्सा


रक्तदान महादान होता है यह मानवता की अमूल्य सेवा है: राजेंद्र प्रसाद शर्मा

रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि संस्कारों का सशक्त माध्यम है।

संवाददाता रितीक शर्मा (अलवर) राजस्थान

थानागाजी। श्री 108 बाबा फूल नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में शारदा सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन मां शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा का दीप प्रज्वलित कर और विधानसभा थानागाजी सहित दूर दराजे से आए वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं का स्वागत कर रक्तदान महादान का शुभारंभ होगा।
रक्तदान महादान है तथा यह मानवता की अमूल्य सेवा है रक्तदान जीवनदान का सबसे श्रेष्ठ माध्यम थानागाजी में रहा है तो शारदा सामाजिक सेवा समिति थानागाजी का रहा है जो सन् 2014 से जनता के बीच प्रचलित रहा है।

शारदा सेवा समिति के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद शर्मा (जनसेवक) थानागाजी ने बताया जीवन में सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में है, जिसे लोग कहते है कि तुम नहीं कर सकते हो। शर्मा ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि संस्कारों का सशक्त माध्यम है. उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही उन्हें रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़ें, ताकि समाज सेवा की भावना बचपन से ही विकसित हो।
उन्होंने बताया कि रक्तदान के प्रति शहरों में जागरूकता देखी जाती है। संस्था कम जागरूकता वाले ग्रामीण इलाके के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करती है ताकि इमरजेंसी में जरूरतमंदों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करा जीवनदान दिया जा सके।
किसी का जीवन बचा सकता है आपका रक्तदान’ रक्तदान महादान है इस से बड़ा कोई दान नहीं है आपका रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है, इसलिए रक्तदान महादान है और पुण्य का कार्य है।
शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी टीम सहित आमजन इस पुण्य कार्य के प्रयास में शारदा सेवा समिति के साथ 2014 से सेवा में जुटे हुए है उन्होंने कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है।

25
1254 views

Comment