logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या–लखनऊ रेल प्रखंड पर वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप


अयोध्या–लखनऊ रेल प्रखंड पर गुरुवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें करीब 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। ग्राम डिहवा जसमड के पास ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो शव इतनी बुरी हालत में था कि पहचान करना संभव नहीं हो सका। पुलिस ने तुरंत पंचनामा भरकर शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के अनुसार मृतक ने काले रंग की फुल पैंट, भूरे रंग का इनर और हल्के गुलाबी रंग की फुल बाजू शर्ट पहन रखी थी।

उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह और कांस्टेबल शैलेश पासी ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका। पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर रही है और आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि यदि 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और मृतक की पहचान पर फोकस करते हुए आगे की जांच कर रही है।



7
727 views

Comment