logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहेड़ी: केसर इंटर कॉलेज में चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि, बलिदान चित्र प्रासंगिक- डॉ. रवि प्रकाश शर्मा



बरेली/बहेड़ी, केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोर्ड परीक्षाओं के तुरंत बाद केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने आजाद जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का देश हित में किया गया बलिदान हमेशा प्रासंगिक रहेगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "चंद्रशेखर आजाद का बलिदान आज भी प्रासंगिक है। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए, राष्ट्रभक्ति का संकल्प लेना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।" उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के जीवन से प्रेरित होकर देश सेवा के प्रति समर्पित हों।इस अवसर पर एसीएस पूनम सिंह, उप प्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह, बोर्ड परीक्षा प्रभारी प्रिय इंद्रजीत सिंह बग्गा सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने कॉलेज परिसर में देशभक्ति का भाव जागृत किया और बोर्ड परीक्षाओं के बीच विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान की।

18
1240 views

Comment