logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेमी को बुलाने की चेतावनी देकर टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप


रिपोर्टर: प्रदीप सिंह, महराजगंज
निचलौल। डोमा काटी गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती बुरखा पहनकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला निचलौल थाना क्षेत्र का है। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर टावर पर खड़ी युवती पर पड़ी तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ बढ़ती देख युवती ने टावर से एक पत्र नीचे फेंका। पत्र में उसने एक युवक को संबोधित करते हुए लिखा कि वह पिछले 12 वर्षों से उससे प्रेम करती है और युवक के छोड़कर चले जाने से आहत है। युवती ने चेतावनी दी कि यदि युवक तुरंत वापस नहीं आया तो वह उसके नाम की कसम खाकर जहर खा लेगी। पत्र में कुछ मोबाइल नंबर और युवक के पिता का नाम भी दर्ज होने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की गई। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

1
0 views

Comment