logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता; केंद्र बांग्लादेश के खुलना में

शुक्रवार दोपहर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 1:22 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना क्षेत्र में बताया जा रहा है, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी कई सेकंड तक कंपन महसूस हुआ। झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कुछ स्थानों पर पंखे और फर्नीचर हिलते देखे गए, जबकि पुरानी इमारतों में हल्की दरारों की खबरें भी सामने आई हैं।

फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

651 views

Comment
  • AIMA MEDIA

    खतरे का अंदेशा है