logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रज की होली के रंग में रंगा सहसवान, श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर भक्तों ने खेली फूलों व गुलाल की होली

संवाददाता: देव ठाकुर की रिपोर्ट

सहसवान। मोहल्ला बजरिया स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य बलरामकृष्ण जी महाराज (वृंदावन) ने अपने मुखारविंद से ब्रज की होली का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराया। कथा के उपरांत मंदिर परिसर में भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ ब्रज की पारंपरिक होली खेली। गुलाल, भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ ब्रज की होली का दिव्य अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान यजमान महेश चन्द्र माहेश्वरी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सर्वेश माहेश्वरी के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने भक्तों के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लेकर ब्रज की होली का आनंद लिया। समारोह ने नगर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी प्रेम-भाव का सुंदर संदेश दिया। संवाद

31
1330 views

Comment