logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर में एमडीएम घोटाले पर सख्ती: फर्जी हाजिरी से कमाई करने वाले 60 एचएम के वेतन से होगी वसूली

भागलपुर में एमडीएम घोटाले पर सख्ती: फर्जी हाजिरी से कमाई करने वाले 60 एचएम के वेतन से होगी वसूली

भागलपुर जिले में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में फर्जी उपस्थिति दिखाकर राशि निकालने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच में 30 लाख 93 हजार 477 रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि वर्ष 2014 से 2022 के बीच बच्चों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कर भोजन मद की राशि का दुरुपयोग किया गया।

जांच पूरी होने के बाद 60 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की सूची स्थापना शाखा को भेज दी गई है। निर्देश है कि जिन शिक्षकों ने अब तक राशि जमा नहीं की है, उनके वेतन से सीधी कटौती कर वसूली की जाए। विभागीय सूत्रों के अनुसार लगातार नोटिस और रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद अपेक्षित राशि जमा नहीं की गई, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

अब तक लगभग 12 लाख 36 हजार रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि 18 लाख से अधिक राशि अभी भी बकाया बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के पोषण के लिए निर्धारित राशि में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और कड़ी की जाएगी।

यह कार्रवाई शिक्षा विभाग की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।

1
4796 views

Comment